-
Advertisement
हिमाचल: युवा कांग्रेस ने किया छतरी प्रदर्शन, कहा- पीएम मोदी ने की है जुमलों की बारिश
शिमला। हिमाचल में कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल शिमला (Shimla) में हुई पीएम मोदी की रैली (PM Modi Rally) को निराशाजनक बता रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को शिमला में युवा कांग्रेस (Youth Congress) ने छतरी खोल कर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने यह छतरी प्रदर्शन (Protest) यह कहते हुए किया कि बीजेपी में जुमलों की बारिश के विरोध में किया जा रहा है। युवा कांग्रेस ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लेकर ज़िलाधीश कार्यालय तक पीएम नरेंद्र मोदी के झूठ की बारिश के विरोध में छतरी खोल कर धरना प्रदर्शन किया गया।
यह भी पढ़ें:मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया पीएम मोदी का इशारा, सीएम के चेहरे पर कही बड़ी बात

प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कहा कि पूरा प्रदेश इस आस में था कि पीएम राज्य के लिये कोई स्पेशल पैकेज जारी करेंगे, लेकिन पीएम मोदी की रैली केवल ‘मैं’ से शुरू होकर ‘मेरी’ पर ख़त्म हो गई। निगम भंडारी ने कहा कि मोदी जी लाभार्थियों की संख्या गिनवा रहे थे, लेकिन युवा कांग्रेस मोदी जी से हानि ग्रस्त लोगों की संख्या गिनवाना चाहती है। निगम भंडारी (Nigam Bhandari) ने कहा कि प्रदेश में अब कोई भी पीएम मोदी जी के भाषणों को गंभीरता से क्यों लेगा? क्योंकि मोदी जी अपने चुनावी भाषणों में 2 लाख रोज़गार हर वर्ष युवाओं को देने की बात करते थे, लेकिन रोज़गार देना तो दूर की बात इन्हीं के नोटबंदी और अनियोजित लॉकडाउन जैसे गलत निर्णयों ने करोड़ों नौकरियां छीन लीं। केंद्र के बाद प्रदेश में डबल इंजन की सरकार लाने के लिये मोदी जी ने युवाओं को कई लुभावने लालच दिये, आज वही डबल इंजन की प्रदेश सरकार और प्रशासन पुलिस भर्ती पेपर 8.10 लाख में गली गली बेच रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

