-
Advertisement

ये हैं भारत सरकार की सबसे ज्यादा पैसों वाली नौकरियां, करें अप्लाई
Last Updated on May 9, 2022 by sintu kumar
हमारे देश में कुछ सरकारी नौकरियां (Government Jobs) ना केवल पद के लिहाज से बल्कि पैसों के हिसाब से भी बेहतरीन हैं। इन नौकरियों में पैसा और नाम तो मिलता ही है, इसी के साथ-साथ इसमें और भी कई सारे फायदे मिलते हैं, जिनके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में यहां मिलेगी युवाओं को नौकरी, 11 मई को होंगे कैंपस साक्षात्कार
बता दें कि भारत में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का एक अलग रुतबा है। बात अगर करें उनकी सैलरी की तो आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को प्रति माह 56 हजार रुपए सैलरी मिलती है। जबकि, पॉश इलाकों में उन्हें बड़ा बंगला, आधिकारिक गाड़ी, शोफर, सिक्योरिटी गार्ड्स समेत अन्य कई शानदार सुविधाएं भी मिलती हैं। वहीं, डिफेंस सर्विस यानी रक्षा सेवा में भर्ती होने पर आपकी शुरुआती सैलरी 55 हजार रुपये प्रतिमाह होती है। किसी अधिकारी की मेहनत से सैलरी हर महीने 2.5 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। इस सर्विस के प्रति आदर और फायदे भी कमाल के हैं।
गौरतलब है कि विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिकारियों पर काफी बड़ी जिम्मेदारी होती है। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों को सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से चुना जाता है। विदेश सेक्रेटरी के तौर पर भारत की सेवा करने वाले इन अधिकारियों की सैलरी 60 हजार रुपए प्रति महीने से शुरू होती है।
वैज्ञानिक और इंजीनियर बनने का सपना बहुत सारे लोगों का होता है। भारत में इस फील्ड के सरकारी कर्मचारी की सैलरी 68 हजार रुपए प्रति माह होती है, जिसमें कि समय के साथ बढ़ोतरी भी हो सकती है। वहीं, अगर कोई बैंकिंग सेक्टर में अपना हाथ आजमाना चाहता है तो उसे अपने करियर की शुरुआत आरबीआई ग्रेड बी के साथ करनी चाहिए। इस नौकरी में अधिकारी को 65 हजार रुपए प्रति माह मिलता है। वहीं, पॉश इलाके में एक बड़ा फ्लैट, ईंधन भत्ता, बच्चों की पढ़ाई के भत्ते के साथ-साथ कई सुविधाएं भी मिलती है।