-
Advertisement
महिला सम्मेलन में बोंली प्रतिभा सिंह: कांग्रेस ने महिलाओं को दिया उनका हक
रामपुर। देश प्रदेश में महिलाओं के उत्थान के लिए कांग्रेस पार्टी (Congress Party) का विषेष योगदान रहा है। देश की राजनीति में कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व चाहे वह लोकसभा हो या फिर राज्यसभा या राज्यों की विधानसभा में दिया है। यह बात सोमवार को हिमाचल कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने आज शिमला के रामपुर में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह (Mukesh Agnihotri, Vikramaditya Singh) भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:प्रतिभा सिंह बोली: जयराम सरकार के बचे थोड़े दिन, अर्श से फर्श पर लाएगी जनता
उन्होंने कहा कि बतौर प्रदेश अध्यक्ष पहले दौरे में किन्नौर एवं रामपुर में जो भारी जन समर्थन व प्यार उन्हें मिला है, उससे लगता है कि जनता बीजेपी कि जनविरोधी एवं दमनकारी नीतियों से तंग आ चुकी है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जहां 18 वर्ष के नौजवानों को मत देने का अधिकार दिया। वहीं इस देश की महिलाओं को स्थानीय निकायों, जिला परिषद्, पंचायत समितियों व पंचायतों में 50 प्रतिक्षत का आरक्षण देकर एक ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम स्व वीरभद्र सिंह जी आज हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन जिस प्रकार उन्होंने अपने जीवन के 60 वर्ष प्रदेश की जनता की सेवा में लगाए, उसको प्रदेश की जनता कभी भूला नहीं सकती। जनता ने इसका प्रमाण 3 विधानसभा व 1 मंडी लोकसभा उपचुनाव में दे दिया है।
वहीं उन्होंने बीजेपी (BJP) पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी आज दावा कर रही है कि हमने उज्जवला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस महिलाओं को दी, लेकिन बीजेपी यह बताए कि महिलाएं उसके बाद 1100 रुपए में सिलेंडर कैसे लेंगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि है महंगाई के दौर में आज महिलाओं को अपनी रसोई चलाना बहुत मुशिकल हो गया है। 2014 में बीजेपी नेताओं ने देश की जनता से वादा किया था कि हमारी सरकार बनते ही बढ़ती महंगाई को तुरंत रोका जाएगा। लेकिन हुआ इसके विपरित। 2014 में जहां रसोई गैस सिलेंडर के दाम 410 रुपए थे वहीं बीजेपी सरकार ने आज 1100 रुपए प्रति सिलेंडर तक पहुंचा दिए हैं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष और विक्रमादित्य सिंह ने भी जनता को संबोधित किया और बीजेपी पर निशाना साधा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page