-
Advertisement
फर्जी क्लेम कर पीएफ से निकाल लिए 1000 करोड़, कर्मचारी सदमे में
कर्मचारियों का ईपीएफओ (EPFO) भी सुरक्षित नहीं है। कर्मचारियों के ईपीएफओ के साथ बड़ा घोटाला होने का समाचार है। बताया जा रहा है कि मुंबई की कांदीवली क्षेत्र स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ऑफिस में तैनात सिक्योरिटी अफसर ने फर्जी तरीके से इसमें 1000 करोड़ रुपए (1000 crore rupees) निकाल लिए हैं। इसकी खबर लगते ही कर्मचारी गहरे सदमे में हैं। मामला सामने आने पर आरोपी महिंद्र बामने (Mahindra Bamne) को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अब इस मामले की जांच के लिए उच्च अधिकारी को नियुक्त किया गया हैं। इस घोटाले में बामने ने अपने मित्र एयरलाइन के कई घरेलू कर्मचारियों को चूना लगा दिया है। इतना ही नहीं इस मामले में शामिल लोगों ने कई दस्तावेज नष्ट भी कर दिए और फर्जी कागजों के सहारे ये घोटाला (scam) किया है।
यह भी पढ़ें:शहीद की पत्नी से सुनार ने ठगे लाखों रुपए, 11 महीने बाद FIR हुई दर्ज
इस संबंध ईपीएफओ से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि इसकी लूट सन 2019 से ही शुरू हो गई थी। जैसे ही लॉकडाउन लगा इसमें तेजी आ गई। घोटाला सामने आने पर ईपीएफओ जेट एयरवेज पायलटों (jet airways pilots) से संपर्क कर उनसे उनका इंडियन पैन कार्ड और बैंक चेक मांग रहा हैए ताकि उन्हें पीएफ के पैसे वापस कर सके। इतना ही नहीं विदेशी पायलटों को इस मेल आईडी पर पैसे भेजने के लिए कहा जा रहा है।
इस संबंध में ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के मेंबर प्रभाकर बानासुरे ने बताया कि आरोपियों ने पहले बोगस खाते खोले और फिर निष्क्रिय हो चुकी कंपनियों में फर्जी (Central Board of Trustees) तरीके से क्लेम सेटलमेंट कर लिए, जिसमें जेट एयरवेज भी शामिल है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस तरह से लगभग 1000 करोड़ रुपए को चूना लगाया गया है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। यह मामला श्रम मंत्री तक पहुंच गया है।
इस संबंध में ईपीएफओ ने आईएएस अधिकारियों और श्रम मंत्री के साथ मीटिंग की गई। ट्रस्टी सदस्य सुकुमार दामले का कहना है कि बैठक में जेट एयरवेज का मुद्दा भी उठा और लोगों ने इस पर बात कीण् कांदीवली शाखा से जुड़े इस मैटर के बारे में श्रम मंत्री को बताया गया। इसमें विदेशी कर्मचारियों के पीएफ से भी पैसे गायब होने की बात सामने आई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group