-
Advertisement
डॉक्टर ने ऐसे लिखी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन, देखने वालों के उड़े होश
ये तो हम सब जानते हैं कि डॉक्टरों की लिखावट (Handwriting) पढ़ना कोई आसान काम नहीं है। डॉक्टरों की लिखावट को सेल्समैन या मेडिकल स्टोर के लिए भी समझना मुश्किल होता है। बहुत बार डॉक्टरों की प्रिस्क्रिप्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर डॉक्टर की एक और प्रिस्क्रिप्शन वायरल (Viral) हो रही है, जिसमें डॉक्टर की लिखावट देखकर हर कोई हैरान है।
यह भी पढ़ें- ब्रिटिश ब्लॉगर ने 91 देशों की यात्रा कर ढूंढा सबसे खराब शौचालय, खर्च किए 1.3 करोड़
बता दें कि ये जो मेडिकल मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन का फोटो वायरल हो रहा है, इसमें डॉक्टर (Doctor) की लिखावट बहुत ही शानदार है। हर कोई इस प्रिस्क्रिप्शन को लिखने वाले डॉक्टर के बारे में जानना चाह रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन को डॉ. नितिन नारायणन ने लिखा है। इंटरनेट पर हर कोई उनकी खूब तारीफ कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, डॉक्टर नारायणन केरल में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करते हैं। उनका कहना है कि उन्हें लिखना पसंद है और उनकी लिखावट बचपन से ही साफ-सुथरी है। उन्होंने बताया कि जब वे छोटे थे तब उनकी बहन उन्हें चार लाइन वाली नोटबुक में लिखवाती थी। इसी की चलते वे मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन भी बड़े अक्षरों में लिखते हैं।
