-
Advertisement
53 वर्ष की इस महिला ने चुपके से दिन-रात पढ़ाई कर पास की दसवीं
Last Updated on June 24, 2022 by sintu kumar
कई राज्यों में बोर्ड की परीक्षाओं के रिजल्ट निकल रहे हैं। इन परीक्षाओं में टॉप करने वालों की कहानियां भी लोगों को पढ़ने के मिल रही है। कड़ी मेहनत करके मुकाम हासिल करने वालों में एक महिला की कहानी आज हम आप को बता रहे हैं। ये महिला महाराष्ट्र की रहने वाली है और इन्होंने 53 वर्ष की आयु में हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। इस महिला के बेटे प्रसाद जंभाले ने मां की इस उपल्ब्धि की कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है।
यह भी पढ़ें- मां वैष्णों देवी की पर्ची की जगह अब मिलेगा आरएफआइडी कार्ड-एक क्लिक पर पूरी रपट
प्रसाद जंभाले पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और वे इन दिनों आयरलैंड में रहते हैं। प्रसाद की मां महाराष्ट्र में रहती हैं। प्रसाद ने लिखा कि वे पिछली बार जब घर आए तो मां की पढ़ाई देखकर हैरान थे। उनकी मां नोटबुक में इंग्लिश लिखती है। यहां तक कि वो अलजेब्रा में भी बहुत अच्छे से काम कर रही थी। उनकी समझ बच्चों को हैरान कर रही थी। मां ने स्कूल में 2021 में दाखिला लिया था पर उन्होंने इसके बारे में किसी को बताया नहीं था। यहां तक कि मां ने उनके पिता और अपने दूसरे बेटे को भी इस स्कूल और पढ़ाई के बारे में लगभग एक महीने तक कुछ नहीं बताया।
उन्होंने चुपके से पढ़ाई की है। मां का दिन ही पढ़ाई से शुरू होता था। जब भी वे घर फोन करते हैं तो पता चलता है कि मां पढ़ाई रही हैं। प्रसाद इंडिया शादी करने के लिए आए थे, उनकी शादी फरवरी में थी और मां के एग्जाम मार्च में थे। फिर भी मां ने सबकुछ मैनेज कर लिया। पेपर देने के बाद प्रसाद की मां 79.60 फीसदी अंकों से पास हो गई। खुश होकर बेटे ने अपनी मां का रिपोर्ट कार्ड भी शेयर किया।