-
Advertisement
कांग्रेस सत्ता प्रेरित-नेता प्रेरित पार्टी है, जबकि बीजेपी कैडर बेस्ड पार्टी : सुधांशु त्रिवेदी
शिमला। बीजेपी (BJP) के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) ने शिमला में कहा कि बीजेपी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) तक सेवा पखवाड़ा मना रहा है। जबकि कांग्रेस पार्टी (Congress Party) अध्यक्ष पद के चुनाव का अखाड़ा बना हुआ है। इसमें समाधान से ज्यादा घमासान होने वाला है। आंतरिक सत्ता संघर्ष का कांग्रेस में घमासान चला हुआ है।अध्यक्ष के पद का दावेदार भी बागी की श्रेणी में आ गया है, जो इतिहास में पहली बार देखने को मिला है। कांग्रेस की कथनी और करनी में दिन रात का अंतर है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ (Rajasthan, Madhya Pradesh and Chhattisgarh) में किसानों के कर्जे माफ करनी की बात कही थी 4 साल से अधिक का समय हो गया है, लेकिन किसी के कर्जा माफ नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें- डॉ राजेश बोले-आजादी का 75वां अमृत महोत्सव हिमाचल में बना बीजेपी का प्रचार कार्यक्रम
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि वन मैन वन पोस्ट (one man one post) की कांग्रेस बात कर रही है लेकिन उनके नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) , इंदिरा गांधी और राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) दो-दो पदों पर रहे हैं।कांग्रेस सत्ता प्रेरित और नेता प्रेरित पार्टी है जबकि बीजेपी कैडर बेस्ड पार्टी है । 70 वर्ष चुनाव लड़ने के लिए कोई शर्त नहीं है। महंगाई वैश्विक मुद्दा है। कई देशों में महंगाई से हालात खराब हैं, लेकिन भारत में इतने बुरे नहीं हैं। मोदी सरकार महंगाई से निपटने के लिए सराहनीय काम कर रही है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा हिमाचल को महत्व और सम्मान दिया है।


