-
Advertisement
सोनिया गांधी से मिली प्रतिभा सिंह, कांगड़ा के इन नेताओं ने भी की मुलाकात
Last Updated on September 29, 2022 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल कांग्रेस (Himachal Conagress) में टिकट को लेकर मचे घमासान और कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने गुरुवार को दिल्ली में पार्टी की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को प्रदेश के राजनीतिक हालातों कीफीडबैक दी।
यह भी पढ़ें:CM अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मांगी माफी, बोले- नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में टिकट आबंटन को लेकर बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि केंद्रिय चुनावसमिति की बैठक के बाद विधानसभा क्षेत्रों में क्या समीकरण सामने आ रहे हैं। कहां पर सबसे ज्यादा विरोध हो रहा है। इस बैठक में कांगड़ा (Kangra) को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई है। प्रतिभा सिंह ने सोनिया गांधी को स्पष्ट किया कि यदि प्रदेश विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Election) में टिकटों का आबंटन सही तरह होता है तो हिमाचल में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के कांग्रेस छोड़ने पर भी मंथन हुआ।सोनिया गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से इसका कारण पूछा। वहीं उन्होंने प्रतिभा सिंह को निर्देश दिए कि पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारीतय करें, यदि कोई नाराज है तो उसकी नाराजगी को दूर करें।
कांगड़ा के तीन नेताओं ने भी की सोनिया गांधी से मुलाकात
हिमाचल कांग्रेस मे टिकटों के लिए मची उठापटक के बीच कांगड़ा जिला के तीन नेताओं ने गुरुवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा, यादवेंद्र गोमा और संजय रत्न (Yadvendra Goma and Sanjay Ratna) सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे। इन नेताओं ने सोनिया गांधी से करीब आधा घंटा बात की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुधीर शर्मा (Sudhir Sharma) ने सोनिया गांधी को सही टिकट वितरण होने पर कांगड़ा जिला से 13 सीटें जीतने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कांगड़ा की वर्तमान परिस्थितियों से सोनिया गांधी को अवगत करवाया। सोनिया गांधी ने इन नेताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने के निर्देश दिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group