-
Advertisement
जीवन रक्षक एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी
शिमला। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन से लाहुल-स्पीति के लिए जीवन रक्षक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एंबुलेंस भारत रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से राज्य रेडक्रॉस को उपलब्ध करवाई गई है। यह एंबुलेंस जिला रेडक्रॉस के माध्यम से जनजातीय जिले में सेवाएं उपलब्ध करवाएगी। इस वर्ष राज्य रेडक्रॉस ने किन्नौर और मंडी के लिए एंबुलेंस सेवा और सोलन जिला के नालागढ़ के लिए ब्लड कलेक्शन वैन उपलब्ध करवाई है।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव तथा राज्य रेडक्रॉस के महासचिव राजेश शर्मा और रेडक्रॉस स्वयंसेवी उपस्थित थे।

