-
Advertisement
हिमाचल: दो गाड़ियों की टक्कर में तीन घायल, टैंकर दुकान में घुसा
पांवटा साहिब/नालागढ़। हिमाचल में सड़क हादसे (Road Accident) रूकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले सिरमौर जिला के पांवटा साहिब (Paonta Sahib) और सोलन जिला के नालागढ़ से सामने आए हैं। पांवटा साहिब के अमरकोट में एक टेंपो ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में दिनेश कुमार पुत्र मोही राम गांव पाबए डाकघर शिल्लाए तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर ने बताया कि वह और उसके मामा का लड़का प्रेम शर्मा स्कार्पियो से निजी काम के लिए पांवटा साहिब जा रहे थे। तभी इनकी गाड़ी के पीछे से टेंपो ने जोर से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह नीचे उतरे। इस बीच टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। टेंपो (छोटे हाथी) में चालक सीट के साथ दूसरी सीट पर दो लड़के बैठे थे। जबकि एक व्यक्ति पीछे डाले में बैठा थाए जिनको चोटें आई। उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पांवटा-साहिब उपचार ले जाया गया। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:जम्मू के कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चपेट में आने से तीन जवान शहीद
नालागढ़ में टैंकर दुकान में घुसा
इसी तरह से सोलन जिला के नालागढ़ (Nalagarh) में एक टैंकर (Tanker) दुकान में घुस गया। यह हादसा नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर राजपुरा में हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर दुकानों में जा घुसा। इस दौरान बेकाबू टैंकर ने स्कूटी और बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक तेजी से नालागढ़ की ओर से आया। जब लोगों ने ट्रक चालक से पूछताछ की तो बताया कि ट्रक की अचानक ब्रेक फेल हो गई थी

