-
Advertisement
कुलदीप राठौर बोले: मैं किसी पद की दौड़ में नहीं रहा, कांग्रेस नेता भी बरतें संयम
शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद कांग्रेस के कई नेता दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। इन नेताओं को आज पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने सयंम बरतने की सलाह दी हैं। वहीं कुलदीप राठौर (Kuldeep Rathore) ने सीएम पद (CM Post) को लेकर बड़ी बात कही है। राठौर ने कहा कि मैं किसी पद की दौड़ में नहीं हूं। यह फैसला पार्टी हाईकमान का है। जिसे हर नेता को मानना होगा। कुलदीप राठौर आज लंबे समय के बाद मीडिया से रूबरू हुए। शिमला (Shimla) में मीडिया से बात करते हुए कुलदीप राठौर ने कहा कि अभी विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं। वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं और दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गए थे। वह कभी भी किसी पद की दौड़ में नहीं रहे। पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारियां सौंपी उसका सही तरीके से निर्वहन करना ही उनका काम है।
यह भी पढ़ें:अपने पति और बेटे के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई प्रियंका गांधी
जीत को लेकर आश्वस्त दिखे राठौर
वहीं राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार (Congress Govt) बनेगी। चुनावी नतीजे कांग्रेस के पक्ष में ही आएंगे। प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। राठौर ने बीजेपी पर भी कई तरह के आरोप लगाए। कुलदीप राठौर ने कहा कि बीजेपी (BJP) अकसर जनमत को प्रभावित करने का प्रयास करती है। बीजेपी खरीद-फरोख्त में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि हार को सामने देख कर बीजेपी दूसरे हथकंडे अपनाना शुरू कर देती है। लेकिन हिमाचल में कांग्रेस का कोई भी विधायक प्रलोभन में नहीं आने वाला।
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल को मिल रहा हर समुदाय का प्यार
कुलदीप राठौर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की सफलता से केंद्र सरकार आतंकित है। समाज का हर वर्ग इस यात्रा में शामिल हो रहा है। इस यात्रा में राहुल गांधी को मिल रहा प्यार आने वाले समय में बीजेपी सरकार के लिए घातक साबित होगा। उन्होंने कहा कि आज प्रियंका गांधी भी अपने पति और बेटे के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

