-
Advertisement
Virbhadra Singh के खिलाफ नारेबाजी पर भड़के कांग्रेस नेता, बीजेपी को घेरा
शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बीजेपी (BJP) पर आरोप लगाया है कि वह महाराष्ट्र को लेकर प्रदेश में अशांति फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में बीएमसी (BMC) की कार्रवाई का विरोध कर हिमाचल में बीजेपी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल कर प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। राठौर ने बीजेपी के नेताओं द्वारा पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के खिलाफ नारेबाजी की आलोचना करते हुए कहा महाराष्ट्र में बीएमसी (BMC) की कार्रवाई से प्रदेश कांग्रेस का कोई भी लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के खिलाफ बीजेपी की नारेबाजी व प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय का घेराव व नारेबाजी इसकी बौखलाहट ही है।
यह भी पढ़ें: प्रियंका का घर तोड़ने की बात पर बोले राठौर, #Himachal में क्या जंगल राज

राठौर ने कहा कि बीजेपी के नेताओं ने जिस प्रकार से शिमला स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आवास को अवैध बताकर तोड़ने की धमकी दी है उससे भी साफ है कि वह प्रदेश में गुंडाराज को बढ़ावा देना चाहती है। उन्होंने इन धमकियों की निंदा करते हुए कहा है कि इस देश में कानून का राज चलता है, ना कि किसी सत्तारूढ़ दल की मनमर्जी का। राठौर ने कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के आवास पर जबरन घुसने, धक्का मुक्की करने और नारेबाजी करने की निंदा करते हुए जिला प्रशासन द्वारा कोई भी कार्रवाई ना करने पर कड़ा रोष जताया है। उन्होंने कहा कि जब एक जनप्रतिनिधि का घर ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोग कैसे सुरक्षित रह सकते हैं। राठौर ने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अपनी ओछी हरकतें व बयानबाजी बंद नहीं की तो कांग्रेस को मजबूरन विरोध में मैदान में उतरना पड़ेगा और अगर इसके चलते प्रदेश में कोई विपरीत परिस्थितियां बनती हैं तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
यह भी पढ़ें: Shimla में प्रियंका के घर को तोड़ने की बात पर क्या बोले जयराम, जानिए
हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने बीजेपी को होश में आने की हिदायत देते हुए कहा है कि उन्हें कोई भी अधिकार नहीं है कि वह उनके नेता वीरभद्र सिंह के खिलाफ नारेबाजी करें। वीरभद्र सिंह के खिलाफ की गई नारेबाजी के लिए उन्हें सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी को ही होश में आने की जरूरत है, ना कि कांग्रेस को। जैनब चंदेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने अपना आशीर्वाद देकर 6 बार प्रदेश के सीएम के रूप में वीरभद्र सिंह को जनता की सेवा करने का मौका दिया। वह केवल प्रदेश के ही नहीं बल्कि देश के उन वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं जो पंडित नेहरू से लेकर आजतक देश व प्रदेश की सेवा कर रहे हैं।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel


