-
Advertisement
देर रात खाना खाने की आदत है तो फौरन बदल डालिए, वरना होगा नुकसान
कई लोगों को देर रात खाना (late night dinner) खाने की आदत होती है। कइयों की तो मजबूरी होती है मगर कई लोग ऐसे ही देर कर देते हैं। ऐसे मंे सेहत पर असर पड़ता है। इससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है और शरीर पर बुरा असर भी पड़ता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि देर खाना खाने के क्या नुकसान हैं। बताया जाता है कि खाना खाने और सोने (Sleeping) में दो घंटे का गैप होना जरूरी होता है। इस कारण एक तो वजन बढ़ जाता है और दूसरा मोटापा भी बढ़ जाता और कई रोग शुरू हो जाते हैं। वहीं कुछ लोगों को कम नींद आती है।
यह भी पढ़ें:थायराइड है तो इन चीजों से बनाइए दूरी, वरना बिगड़ेगी सेहत
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप लेट से खाना खाते हैं, इससे शरीर (Body) की नेचुरल साईकिल पर असर पड़ता है, रात को सोते वक्त बेचैनी महसूस होती है और यही वजह है कि आपको काफी देर से नींद आती है। इसके अतिरिक्त लेट खाना खाने से बीपी आदि की समस्या भी हो जाती है। इससे वजन बढ़ जाता है और ब्लड शुगर की समस्या शुरू हो जाती है। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए। वहीं देर रात खाना खाने से पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है।
ऐसे में आपको एसिडिटी ब्लोटिंग जैसी कई समस्याएं होती है क्योंकि आप खाना खाने के बाद कोई भी एक्टिविटी (Activities) नहीं करते हैं, इस वजह से खाना पचने में समय लगता है और इससे आपकी पाचन क्रिया प्रभावित होती है। वहीं इसके साथ लो एनर्जी की समस्या भी शुरू हो जाती और शरीर कमजोर होता जाता है। वहीं सिरदर्द और कब्ज जैसी समस्या भी पैदा हो जाती है।