-
Advertisement
भारत जोड़ो यात्रा में प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य भी हुए शामिल
Last Updated on November 27, 2022 by sintu kumar
शिमला। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) और विक्रमादित्य और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष यदुपति (Youth Congress President Yadupati) आदि नेता भी शामिल हो गए। प्रतिभा सिंह ने मध्यप्रदेश के महू से राहुल गांधी के साथ यात्रा शुरू की। यात्रा में शामिल होने से पहले प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को पहाड़ी टोपी भी पहनाई। हिमाचल की यह पहली नेता हैं जो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई हैं। उनके साथ बेटे ओर शिमला ग्रामीण सीट से कांग्रेस कैंडिडेट विक्रमादित्य सिंह और हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर भी यात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी ने सात सितंबर से दक्षिणी भारत से यात्रा शुरू की थी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का रविवार को 79वां दिन है। यात्रा को मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) पहुंचे आज पांचवां दिन हो गया है।
यह भी पढ़ें:अपने पति और बेटे के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई प्रियंका गांधी
अभी यात्रा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले मे है और इसका अगला पड़ाव इंदौर जिले में होना है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी 2 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर चुके हैं और श्रीनगर तक का लगभग 1400 किलोमीटर का सफर बाकी है। प्रतिभा सिंह के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद आने वाले दिनों में हिमाचल के कई और कांग्रेसी नेता भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। हिमाचल में विधानसभा चुनाव की वजह से पार्टी के प्रदेशस्तरीय तमाम नेता अभी तक यहीं व्यस्त थे। 8 दिसंबर को होने वाली मतगणना से पहलेए हफ्तेभर तक नेताओं के पास इस यात्रा में पहुंचने का समय है।