-
Advertisement
प्रतिभा सिंह बोली: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाई बीजेपी, सीएम जयराम को दी ये सलाह
Last Updated on September 8, 2022 by sintu kumar
शिमला। कांग्रेस द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा पर बीजेपी लगातार सवाल खड़े कर रही है और पहले कांग्रेस पार्टी को एकजुट करने की सलाह दे रहे है। बीजेपी की इस बयान पर गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने पलटवार किया है। अपनी पार्टी की चिंता करने की नसीहत दी है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि बीजेपी (BJP) अपनी पार्टी के बारे में सोचेए कांग्रेस ने क्या करना है वो कांग्रेस (Congress) के शीर्ष नेतृत्व तय करते हैं।
यह भी पढ़ें:कहां गए बीजेपी के महंगाई-बेरोजगारी मिटाने के वो वादे जो सत्ता हासिल करने के लिए किए थे: प्रतिभा सिंह
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा (Bhaarat Jodo Yatra) शुरू की है और राहुल गांधी ने इसकी शुरुआत की है। ये यात्रा कन्याकुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक चलेगी। इस यात्रा के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है की जो केंद्र में बीजेपी सरकार है वो जनविरोधी है और उसके खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए यह यात्रा शुरू की गई है। पैदल जा कर कांग्रेस के नेता (Congress Leaders) लोगों के बीच जाएंगे और लोग क्या चाहते हैं उसके बारे में भी बात करेंगे। उन्होंने कहा कि ये यात्रा हिमाचल से होकर भी गुजरेगी जिसमें कांग्रेस के शीर्ष नेता भी यहां पहुंचेंगे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस यात्रा से जुड़ कर लोगों के सामने इस सरकार की कारगुजारी को रखेंगे और कांग्रेस के लिए मजबूती लाने का काम भी किया जाएगा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी के बड़े नेता भी प्रचार के लिए आएंगे और जगह-जगह जनसभाएं करवाई जाएगी।
अदानी लूट रहा और जयराम सरकार मना रही आजादी का अमृत महोत्सव
कांग्रेस महासचिव व पूर्व जिला अध्यक्ष यशवंत छाजटा (Yashwant Chhajta ने प्रदेश की जयराम सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सेब खरीद के नाम पर बागवानों को लूटा जा रहा है। अदानी कंपनी हर सप्ताह सेब के दामों में कटौती कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने कंपनी के आगे घुटने टेक दिए हैं। तभी वह कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दिखावे के लिए कमेटी बनाई है। कमेटी की बैठकें हो रही हैए लेकिन कंपनी उनकी सुन ही नहीं रही। छाजटा ने कहा कि इन दिनों सेब सीजन पीक पर है। बागवानों को सेब के दाम ही नहीं मिल रहे हैं। मंडियों में भी बूरा हाल है। खाद, कार्टन व दवाइयों के बढ़े दामों ने बागवानों की पहले ही कमर तोड़कर रखी हुई है। उन्होंने कहा कि मंडियों में सेब का 8 साल पुराना रेट मिल रहा है।
जयराम ठाकुर जुमला छोड़ एससीए चुनावों की तारीख का करें ऐलान
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आजादी के अमृतमहोत्सव पर बीते दिन आयोजित कार्यक्रम में सीएम जयराम ठाकुर द्वारा छात्र संघ (SCA) चुनाव बहाली पर दिए बयान को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हिमाचल के छात्र संगठन (NSUI) ने जुमला करार दिया है। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर कहा है कि पहले नगर निगम शिमला में विफलताओं के कारण अपनी हार को देखते हुए जयराम सरकार ने इसके चुनाव टाले और अब छात्रों में सरकार के प्रति बढ़ते रोष को देखते हुए सरकार एससीए चुनाव करवाने की झूठी बातें करने में लगे हैं। छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा कि सीएम छात्रों को गुमराह करना बंद कर तुरंत छात्र संघ के चुनावों की घोषणा करें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group