-
Advertisement
मंत्रिमंडल गठन से पहले राहुल गांधी ने अलवर बुलाए कांग्रेस के सभी 40 विधायक
शिमला। हिमाचल में 15 दिसंबर से पहले कैबिनेट (Cabinet) का गठन नहीं होगा। इसका कारण राहुल गांधी का हिमाचल के सभी 40 कांग्रेस विधायकों (all Congress 40 MLA) को राजस्थान बुलाना है। राहुल गांधी ने हिमाचल के सभी 40 कांग्रेस विधायकों को 15 दिसंबर को राजस्थान के अलवर में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल होने के लिए बुलाया है। ऐसा माना जा रहा है कि हिमाचल के सभी कांग्रेस विधायक राज्यस्थान (Rajasthan) के अलवर जा सकते हैं। वहीं राहुल गांधी इन विधायकों से मंत्रिमंडल गठन पर भी चर्चा कर सकते हैं। हिमाचल में कैबिनेट का गठन पार्टी हाईकमान की अनुमति के बाद ही होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी इस पर विधायकों से चर्चा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में मंत्री पद पर मचे घमासान के बीच प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य दिल्ली रवाना
हालांकि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को हिमाचल सचिवालय में पदभार संभालने के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक ली। जिसमें उन्होंने मंत्रीमंडल के गठन पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में लगभग 10 नाम तय हो चुके हैं, जिन पर चर्चा के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) आज दिल्ली भी जाएंगे और वहां पार्टी हाइकमान से इस पर विचार करेंगे। लेकिन इस सब के बीच राहुल गांधी का सभी विधायकों को राजस्थान बुलाना से नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।