-
Advertisement
शपथ समारोह में राहुल गांधी ने सुक्खू की मां को मंच पर बुलाया, गले मिली प्रियंका
Last Updated on December 11, 2022 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल को आज नया सीएम (New CM) मिल गया है। दोपहर 1:50 बजे सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने राज्य के 15वें सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की। सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। मंच पर प्रियंका गांधी ने प्रतिभा को अपने बगल मे बैठाया। यही नहीं बेटे के शपथ ग्रहण समारोह में सुक्खू की मां संसार देवी भी पहुंची हुई थी। यह बात जब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पता चली तो उन्होंने सुक्खू की मां (Sukhu Mother) को मंच पर बुलाया और उनसे मिले। वहीं प्रियंका गांधी ने सुक्खू की मां को गले लगाया। मंच पर अपने पास ही उन्हें बैठाया। वहीं सुक्खू की पत्नी ने स्टेज पर पहुंच कर राहुल व प्रियंका से मुलाकात की और प्रतिभा सिंह के पैर छुए तथा उनसे गले लग कर खुशी जाहिर की।
यह भी पढ़ें:Live : सुखविंदर सुक्खू ने ली सीएम पद की शपथ-मुकेश ने डिप्टी की
इस दौरान सुक्खू ने सभी कांग्रेस विधायकों (Conagress MLA) के साथ मंच से समर्थकों का अभिवादन किया। जिसके बाद रिज पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सुक्खू के साथ-साथ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को भी शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुबह सुबह ही सुक्खू खुद प्रतिभा सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) को शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्यौता दिया। सुक्खू ने कहा- पार्टी पहले है, सीएम बाद में। प्रतिभा सिंह मेरी आदर्श हैं। शपथ ग्रहण समारोह में हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रभारी राजीव शुक्ला, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व सीएम भपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला, प्रताप सिंह बाजवा समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।
राहुल और प्रियंका ने प्रतिभा सिंह को गले लगाया
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई दिलचस्प तस्वीरें देखने को मिली। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह जैसे ही शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची तो पहले राहुल गांधी और फिर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उन्हें गले लगा लिया। दरअसल प्रतिभा सिंह सीएम पद की दावेदार मानी जा रही थीं, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम फाइनल किया।
शपथ के बाद सुक्खू ने लिया मां का आशीर्वाद
शपथ ग्रहण समारोह में नए सीएम के रूप में शपथ लेने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सबसे पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया। सुक्खू की मां ससांर देई ने बेटे को गले से लगाया और उसे आशिर्वाद दिया। कुछ समय के लिए वह एक भावुक क्षण भी दिखा।