-
Advertisement
चंडीगढ़ -मनाली एनएच पर चार मील के पास लैंडस्लाइड, मार्ग हुआ अवरुद्ध
मंडी। चंडीगढ़- मनाली नेशनल हाइवे पर पंडोह में चार मील के पास लैंडस्लाइड हुआ है। इसा के चलते यहां पर यह मार्ग बंद हो गया है। आज लगभग दोपहर 1 बजे चार मील के पास चंडीगढ़- मनाली नेशनल हाइवे पर एकाएक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गिरा। गनीमत यह रही कि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। केएमसी कंपनी के सेफ्टी इंजीनियर कमल गौतम ने बताया कि खतरे को पहले ही भांप लिया गया था। उस जगह पर कार्य में लगी मशीन पर कर्मचारियों को पहले ही हटा दिया गया था और ट्रैफिक भी रोक दिया था।

कमल गौतम ने बताया कि मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है, दोनों तरफ मशीनें लगा दी गई है। जल्द ही रास्ता वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।जिला प्रशासन व पुलिस विभाग को भी इस बारे सूचित कर दिया गया है। जिला पुलिस विभाग ने आने जाने वाले पर्यटकों से आग्रह किया है की वैकल्पिक मार्ग मंडी कटौला-बजोरा व पंडोह- गोहर मार्ग का प्रयोग करे। बता दें कि इस जगह फोरलेन निर्माण का कार्य जोरों पर है। जगह -जगह रोड कटिंग का कार्य किया जा रहा है । इस जगह पर पहाड़ भी काफी ऊंचे है। किस जगह से पत्थर गिर जाते है कुछ पता नहीं चलता। पर्यटकों को आते समय इस रास्ते पर सावधानी बरतनी चाहिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group..

