नितिन गडकरी से मिले सीएम सुक्खू, टू-लेन हाईवे को फोरलेन में स्तरोन्नत करने पर की चर्चा

केंद्र द्वारा हिमाचल के लिए घोषित 69 हाईवे का मामला भी उठाया, फोरलेन-हाईवे के लिए मांगा बजट

नितिन गडकरी से मिले सीएम सुक्खू, टू-लेन हाईवे को फोरलेन में स्तरोन्नत करने पर की चर्चा

- Advertisement -

शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री से हिमाचल में कछुआ चाल से चल रही फोरलेन परियोजनाओं के काम में तेजी लाने की मांग की। सीएम सुक्खू ने गडकरी को हिमाचल में नेशनल हाईवे की खस्ताहाल से भी अवगत कराया। उन्होंने हाईवे की मरम्मत के लिए केंद्र से बजट देने की मांग की। सीएम ने हिमाचल में केंद्र सरकार द्वारा सैद्धांतिक तौर पर हिमाचल के लिए घोषित 69 हाईवे का मामला भी उठाया।


यह भी पढ़े:चंबा के चोली ब्रिज पर छोटे वाहनों के लिए सड़क बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस

उन्होंने टू-लेन हाईवे (Two-Lane Highway) को फोरलेन में स्तरोन्नत करने और राष्ट्रीय राजमार्गों में टनल निर्मित करने के संबंध में भी चर्चा की। सीएम सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है कि कि प्रदेश की फोरलेन परियोजनाओं (Four Lane Project) विशेषकर कीरतपुर-मनाली, परवाणू-शिमला, चक्की-मटौर-शिमला, मंडी-पठानकोट, नालागढ़-स्वारघाट, मुबारकपुर-अम्ब-नादौन और पावंटा साहिब-कालाअम्ब राजमार्ग के निर्माण कार्यों को गति प्रदान की जाए, ताकि इनका कार्य समयबद्ध पूर्ण हो सके।

CM-Sukhu

पर्यटन की दृष्टि से सड़क मार्गों को सुदृढ़ करना जरूरी

सीएम सुक्खू (CM Sukhu) ने प्रदेश में सुचारू यातायात तथा यात्रियों की सुविधा के लिए फ्लाईओवर (Flyover) निर्माण तथा पर्वतमाला परियोजना के तहत प्रदेश में प्रस्तावित रोपवे के निर्माण का भी आग्रह किया। सीएम ने राज्य में आगामी पर्यटन सीजन के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्गों के मुरम्मत कार्य के लिए धनराशि जारी करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकतर पर्यटक सड़क मार्गों से आते हैं और इसे ध्यान में रखते हुए सड़क मार्गों को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है।

हिमाचल आने को किया आमंत्रित

सीएम ने कहा कि प्रदेश के संबंध में उठाए गए विभिन्न मामलों पर केंद्रीय मंत्री द्वारा हरसंभव सहायता और सहयोग के लिए आश्वासन प्रदान किया गया है। सीएम ने केंद्रीय मंत्री से पहाड़ी राज्य के प्रति उदारतापूर्ण रवैये के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें हिमाचल आने के लिए आमंत्रित किया।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Flyover | four lane project | Union Minister Nitin Gadkari | new delhi | CM Sukhwinder Singh Sukhu | Himachal News | Two-Lane Highway | latest news | tunnel | MET
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है