-
Advertisement
चंडीगढ़-मनाली NH 18 घंटे बाद हुआ बहाल, मंडी में भूस्खलन से हुआ था बंद
Last Updated on December 10, 2022 by sintu kumar
मंडी। हिमाचल के मंडी जिला में नेशनल हाइवे चंडीगढ़-मनाली (Chandigarh Manali NH) आखिरकार 18 घंटे बाद बहाल (Restored) हो गया है। शुक्रवार देर रात लगभग 10 बजे नेशनल हाइवे चंडीगढ़ मनाली जिला मंडी के पास चार मिल में लेंडस्लाइड (Landslide) के कारण बंद हो गया था। अचानक पहाड़ी से एकाएक भारी मात्रा में लैंडस्लाइड हो गया था। हालंकि फोरलेन निर्माण का कार्य शाम 6 बजे से बंद हो जाता हैए लेकिन अचानक रात को पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गिरा। गनीमत यह रही इसमें कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें:लद्दाख में लैंडस्लाइड की चपेट में आईं सेना की तीन गाड़ियां, 6 जवानों की मौत
रात को इस मलबे को हटाना काफी मुश्किल था। जिस कारण सुबह प्रशासन ने फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी (Fourlane Construction Company) के सहयोग से मलबा हटाने के लिए मशीनरी लगाई। बताया जा रहा था की तकरीबन दोपहर 12 बजे तक रास्ता खुल जाएगा, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद लगभग शाम 3:30 बजे तक नेशनल हाइवे को सुचारू रूप से खोला गया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ रात से ही वाहनों की लंबी कतारें (Traffic Jam) लग गई थीं। हालांकि प्रशासन ने सभी से आग्रह किया था की जब तक नेशनल हाइवे बहाल नहीं होता, तब तक वैकल्पिक मार्ग पंडोह गोहर व मंडी कटोला बजौरा का प्रयोग करें। जिसके चलते छोटे वाहनों ने इन दोनो रास्तों का प्रयोग किया।
इसके बावजूद नेशनल हाइवे के दोनों तरफ वोल्वो बस (Volvo Buses) व बड़े ट्रांसपोर्ट वाहनों (Big Transport Vehicles) की लंबी कतारें देखने को मिली। निर्माण कार्य में लगी केएमसी कम्पनी ने रास्ता खोलने के लिए अपने ठेकेदारों की पांच मशीने मौके पर लगा दी थी जिस कारण रास्ता थोड़ा जल्दी खुल पाया। प्रशासन व पुलिस विभाग भी पूरी तरह से मौके पर डटा रहा, ताकि रास्ता खुलने पर जाम की स्थिति ना रहे। लगभग 18 घंटे के बाद रास्ता खुलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।