-
Advertisement
आलिया भट्ट ने 37.80 करोड़ देकर मुंबई में खरीदा नया आलीशान घर
फिल्म स्टार्स (Film Stars) के महंगे (Costly) और आलीशान घरों (Luxurious Homes) या फ्लैट खरीदने की खबरें फैंस को ही नहीं आम लोगों में भी दिलचस्पी बनाए रखती है। अब इस कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Bollywood Actress Alia Bhatt) ने भी एक आलीशान घर खरीदा है। हालांकि ये मकान आलिया भट्ट के प्रोडक्शन के नाम से मुंबई (Mumbai) में खरीदा गया है। इस घर के लिए आलिया ने 37.80 करोड़ कीमत दी (Paid 37.80 Crore) हैं। ये घर मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके (Bandra West Area) में खरीदा गया है। इस नए इस घर का साइज 2.497 स्क्वायर फीट बताई जाती है।
फैंस कर रहे हैं तस्वीरों का इंतजार
आलिया के इस घर की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं लेकिन इस घर को बनाने वाली कंपनी ने हर लग्जरी सुविधा यहां दी है। अभी इस घर की इनसाइड तस्वीरें (Inside Pictures) सामने नहीं है लेकिन ये एक लग्जरी हाउस से भरा है। हालांकि अब फैंस आलिया के इस नए घर की इनसाइड तस्वीरों का इंतजार आलिया के इंस्टाग्राम (Instagram) और ट्विटर (Twitter) पर कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:सामंथा रूथ प्रभु 16 साल में भी दिखती थी,बेहद खूबसूरत-एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो
छोटा बहन को दिए हैं 7.68 करोड़ के 2 अपार्टमेंट
इस घर को खरीदने के लिए आलिया भट्ट ने 37.80 करोड़ रुपये चुकाए हें और स्टांप डयूटी के तौर पर आलिया के प्रोडक्शन हाउस की ओर से 2.26 करोड़ रुपये दिए गए हैं। हाल ही में 10 अप्रैल 2023 को इस घर की रजिस्टी करवाई गई है। इसी महीने आलिया भट्ट ने मुंबई में अपनी बहन शाहीन महेश भट्ट (Shaheen Mahesh Bhatt) को 7.68 करोड़ रुपये के दो अपार्टमेंट गिफ्ट किए हैं।
काजोल ने भी खरीदा था घर
पिछले दिनों ही बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने मुंबई में 16.50 करोड़ रुपये में अपार्टमेंट खरीदा। इस अपार्टमेंट का कुल एरिया 2.493 स्क्वेयर फीट है। यहां पर चार कार पार्किंग का स्पेस है।


