-
Advertisement
एलन मस्क ने बदला ट्विटर का लोगोः नीली चिड़िया की जगह लगाई Doge की तस्वीर
माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर ने एक बड़ा बदलाव करते हुए अपने लोगो को बदल दिया है। अब नीली चिड़िया यानी आइकॉनिक ब्लू-बर्ड की जगह एक डॉगी की तस्वीर लगी हुई दिखाई दे रही है। ट्विटर सीईओ एलन मस्क के इस फैसले ने पूरी दुनिया को चौंकाकर रख दिया है। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है, जिसके बाद माना जा रहा है कि शायद अब डॉगी की ट्विटर का नया लोगो होगा। ट्वीट में देखा जा सकता है कि डॉकॉइन के सिंबल में एक डॉगी कार में ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ है और ट्रैफिक पुलिस के हाथों में लाइसेंस है, जिस पर नीली चिड़िया की तस्वीर लगी दिख रही है।
— Elon Musk (@elonmusk) April 3, 2023
एलन मस्क ने डॉगी के लोगो को लेकर पहले भी एक हिंट दिया था।
इसके जरिए डॉगी ट्रैफिक पुलिसकर्मी को ये बताने की कोशिश कर रहा है कि लाइसेंस में नीली चिड़िया की जो तस्वीर दिख रही है वो पुरानी फोटो है। ट्विटर का लोगों चेंज होने के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है। लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं इस पर दे रहे हैं। बताया जाता है कि ट्विटर के सीईओ एलन मस्क एलन मस्क डोज क्वाइन का समर्थन करते हैं और ये एक मीम क्रिप्टोकरेंसी है। ट्विटर के नए लोगों में जो डॉगी की तस्वीर दिखाई दे रही है वो शिबा इनु प्रजाति का बताया जा रहा है।
बता दें कि एलन मस्क ने डॉगी के लोगो को लेकर पहले भी एक हिंट दिया था। उन्होंने बीते फरवरी के महीने एक तस्वीर ट्वीट की थी और लिखा था- ट्विटर के नए सीईओ कमाल के हैं- तस्वीर में ट्विटर सीईओ की कुर्सी पर डॉगी बैठा नजर आया था और उसका नाम फ्लोकी बताया गया था। हालांकि, उस समय सबने इसको मजाक के तौर पर ही लिया था। लेकिन किसको पता था कि एलन मस्क ने ये तस्वीर लोगो बदलने के हिंट के तौर पर शेयर की थी

