-
Advertisement
पंजाब रोडवेज की बस में स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवक पहुंचे अस्पताल
बिलासपुर के तहत बरमाणा पुलिस थाना के तहत चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाई-वे पर लघट के पास सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो युवक घायल हुए हैं। घायलों की पहचान आर्यन (18) निवासी बरमाणा, आर्यन केशव(19) निवासी नालग के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
टक्कर मारने के बाद फरार चालक को पुलिस ने पकड़ा
बताया जा रहा है कि पंजाब रोडवेज की बस अपने निर्धारित रूट चंडीगढ़ से मनाली पर जा रही थी। इस दौरान लघट के पास पहुंचने पर बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों स्कूटी सवार युवक गंभीर घायल हुए है। वहीं हादसे के बाद पंजाब रोडवेज बस का चालक मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने बस के चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।
.यह भी पढ़े:बिलासपुर के स्वारघाट में तीखे मोड़ पर हादसा, मनाली जा रहे दिल्ली के 3 युवक घायल
उधर, डीएसपी हैड क्वार्टर राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने पंजाबरोड बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस सड़क हादसे मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



