-
Advertisement
चंडीगढ़ में सड़क हादसाः कांगड़ा के युवक की गई जान, महिला गंभीर
Last Updated on December 17, 2022 by sintu kumar
चंडीगढ़ के मोहाली में एक सड़क हादसे में हिमाचल के युवक की मौत हो गई है। युवक कांगड़ा जिला के सुलह का रहने वाला है। इस हादसे में युवक की छोटे भाई की पत्नी भी घायल हुई है। घायल को पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब वे शादी से बाइक पर वापस अपने घर जा रहे थे। बाइक को टक्कर मार कर कार चालक फरार है।
यह भी पढ़ें- शिकार करने जा रहे व्यक्ति का पैर फिसला और बंदूक से चली गोली, साथी की गई जान
जानकारी के अनुसार मूल रूप से सुलह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भट्टू का रहने वाला कर्ण मौजूदा समय में चंडीगढ़ के सैक्टर-46 में परिवार सहित रहता था। कर्ण बतौर लैब असिस्टैंट काम करता था और अपने छोटे भाई की पत्नी अनिता के साथ शादी समारोह से वापस अपने घर बलौंगी की तरफ जा रहा था तो आईवीवाई अस्पताल के समीप रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया था। कार का नंबर राजस्थान स्थित कोटा का बताया जा रहा है।