-
Advertisement
अब विदेश जाने की मंजूरी लेने के लिए सीधे सीएम को फाइल नहीं भेजेंगे अधिकारी
हिमाचल सरकार ने अब अधिकारियों के विदेश जाने की मंजूरी लेने के लिए सीधे सीएम को फाइल भेजने पर रोक लगा दी है। कार्मिक विभाग की ओर से शुक्रवार को आईएएस, एचएएस और सचिवालय सेवाओं के अफसरों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को विदेश जाने के लिए मंजूरी लेने के लिए
मुख्य सचिव के माध्यम से ही अब फाइल भिजवानी होगी। विशेष सचिव कार्मिक अमरजीत सिंह की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, डीसी, मंडल आयुक्तों और बोर्ड व निगमों के प्रबंध निदेशकों को इस बाबत पत्र जारी किया गया है।
इस पत्र में कहा है कि कई विभागों की ओर से सीएम को सीधे ही विदेश जाने की मंजूरी लेने के लिए फाइलें भेजी जा रही हैं। जबकि इस संबंध में मुख्य सचिव के ध्यान में इन मामलों को नहीं लाया जा रहा है। ऐसे में सभी को निर्देश दिए जाते हैं हैं कि भविष्य में विदेश में होने वाले प्रशिक्षणों और दौरों के लिए मंजूरी लेने की फाइल पहले मुख्य सचिव को भेजी जाए।
यह भी पढ़े:सोनिया गांधी पहुंची शिमला,चंडीगढ़ से सीएम सुक्खू संग हेलीकॉप्टर से आईं

