-
Advertisement
सोनिया गांधी पहुंची शिमला,चंडीगढ़ से सीएम सुक्खू संग हेलीकॉप्टर से आईं
Last Updated on May 12, 2023 by sintu kumar
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi)शुक्रवार दोपहर बाद निजी दौरे पर शिमला पहुंची है। नई दिल्ली से हवाई यात्रा कर सोनिया गांधी चंडीगढ़ एयरपोर्ट (Chandigarh Airport)पहुंचीं और चंडीगढ़ से वे सीएम सुक्खू के साथ हेलिकॉप्टर में शिमला आईं। कल्याणी हेलीपैड (Kalyani Helipad)पर सोनिया गांधी को सीएम सुक्खू ने पारंपरिक वाद्य यंत्र का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सोनिया गांधी कल्याणी हेलीपैड से सीधे छराबड़ा के लिए रवाना हो गई। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को अपने घर छराबड़ा पर पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी भी शिमला आ सकते हैं। इससे पहले हिमाचल विधानसभा चुनाव के दौरान भी सोनिया गांधी शिमला आईं थीं।