-
Advertisement
शाहरुख खान पहुंचे माता वैष्णो देवी के दरबार, मां का लिया आशीर्वाद
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान (Jawan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले जवान का दूसरा ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज होगा। इसी बीच ट्रेलर के रिलीज से पहले शाहरुख खान मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। मां वैष्णो देवी मंदिर जाते समय शाहरुख का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/fardeen_srkian/status/1696757238747287768
वीडियो में शाहरुख टाइट सिक्योरिटी के बीच नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपना चेहरा कवर कर रखा है जिससे की उनके बारे में किसी को पता ना चले। शाहरुख व्हाइट टी-शर्ट, ब्लू जैकेट और डेनिम पहने नजर आ रहे हैं। शाहरुख ने जैकेट से सिर ढका हुआ है और मास्क से चेहरे को कवर किया हुआ है। शाहरूख खान पहले भी माता के दरबार में हाजिरी लगा चुके है। फिल्म पठान रिलीज होने से पहले शाहरूख अपने दोस्तों के साथ दिसंबर में माता वैष्णो देवी के दर्शन किए।
