-
Advertisement
फेक न्यूज, हेट स्पीच के आरोप में 70 लाख से ज्यादा WhatsApp अकाउंट बंद
नई दिल्ली। हेट स्पीच (Hate Speech) और फेक न्यूज (Fake News) के आरोप में WhatsApp ने भारत में 70 लाख से ज्यादा यूजर्स के अकाउंट को बैन (Account Banned) कर दिया है। इन्हें बैन करने का मतलब है कि यूजर्स इन खातों का अब उपयोग नहीं कर पाएंगे।
नए आईटी नियम 2021 के आधार पर यह बैन लगाया गया है। व्हाट्सएप ने 1 सितंबर 2023 से 30 सितंबर 2023 तक कुल 7,111,000 व्हाट्सऐप अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया। इनमें से, 2,571,000 खातों को किसी भी उपयोगकर्ता रिपोर्ट प्राप्त होने से पहले प्रोएक्टिवली प्रतिबंधित कर दिया गया था।
10 हजार से ज्यादा शिकायतें
WhatsApp की मंथली कम्प्लायंस रिपोर्ट के मुताबिक 1 से 30 सितंबर की अवधि में 10,442 शिकायत रिपोर्ट मिली थीं। कंपनी के मुताबिक WhatsApp को ग्रीवेंस अपीलेट कमेटी की ओर से भी एक ऑर्डर मिला, जिसके बाद कंपनी की ओर से एक्शन लिया गया है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्राप्त रिपोर्टों के जवाब में 85 खातों पर कार्रवाई की गई।
WhatsApp पर अकाउंट की रिपोर्ट कैसे करें:
- सबसे पहले आपको उस अकाउंट पर जाना है जिसे आप रिपोर्ट करना चाहते हैं।
- चैट के टॉप पर यूजरनेम पर टैप करें।
- फिर Report पर टैप करें।
- इसके बाद आपको कारण भी चुनना होगा कि आप इस अकाउंट को रिपोर्ट क्यों कर रहे हैं।
- इसके बाद Send पर टैप कर दें।
इसलिए बैन होता है WhatsApp अकाउंट
अगर किसी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म का उपयोग हेट स्पीच, गलत जानकारी और फेक न्यूज़ फ़ैलाने में किया तो किसी की रिपोर्ट, चाहे वह सरकार की हो या किसी व्यक्ति की, छानबीन में अगर आरोप सही पाए गए तो अकाउंट बैन करने जैसे कदम उठाने पड़ते हैं।
