-
Advertisement
चलती कार में अचानक लगी आग, ड्राइवर ने शीशा तोड़कर बचाई जान
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर (Bilaspur) के उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव गलू के गांव डोहक अमलिया में चलती कार में शनिवार को अचानक आग (Car Gutted In Fire) लग गई। चालक ने शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई। इसके बाद कार पूरी तरह से जल गई।जानकारी के अनुसार शशि कुमार निवासी गांव बूखर डाकघर नघ्यार तहसील झंडूता अपनी कार में ऊना के लठयाणी से वापस घर आ रहे थे। घर से कुछ दूरी पर कार के पीछे से धुंआ निकलने लगा।
आग लगने का अहसास होते ही शशि कुमार ने कार को रोक दिया। बाहर निकलने के लिए वह दरवाजा खोलने लगे, तो नहीं खुला। शशि कुमार ने सूझबूझ से काम लेते हुए किसी तरह कार का शीशा तोड़ा (Broke The Glass) और समय रहते बाहर निकलने में कामयाब रहे। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। दमकल विभाग को भी घटना की सूचना दी गई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज किए हैं।
यह भी पढ़े:सराज के मझाखल में लगी भीषण आग, 4 परिवारों का मकान राख
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel

