-
Advertisement
शिमला के जुब्बल में भीषण अग्निकांडः 9 परिवार बेघर, 81 कमरे जलकर स्वाहा
लेखराज धरटा/शिमला। राजधानी शिमला में नए साल की शुरुआत भीषण अग्निकांड (Fire Incident) से हुई है। जुब्बल में सिलेंडर बलास्ट होने से 9 घर जले, जिससे 9 परिवार बेघर हो गए हैं। इस अग्निकांड में लगभग 81 कमरे जलकर स्वाहा हो गए हैं। अभी तक 7 करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फाइनल रिपोर्ट अभी आएगी।
आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं
जानकारी के अनुसार, जुब्बल के प्राउंटी पंचायत में देर रात करीब सवा एक बजे यह आगजनी की घटना पेश आई। आग पर सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया है, लेकिन ज्यादातर परिवारों का सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत यह रही कि आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, साथ ही मवेशियों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है।
सुबह 7 बजे पाया गया आग पर काबू
आग में जलने वाले सभी घर लकड़ी के बताए जा रहे हैं। जुब्बल फायर स्टेशन को आगजनी की सूचना दी गई। जिसके बाद करीब सात दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। मगर, तब तक देर हो चुकी थी, घर आग की चपेट में आ चुके थे। देर रात लगी आग पर सुबह 7 बजे काबू पाया गया है। स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है और नुकसान के आंकलन में जुटा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों के घर जले हैं उनकी पहचान- विनय पांटा, ईश्वर पांटा, देवेंद्र पांटा, योगिंदर पांटा, वीरेंद्र पांटा, बसंत पांटा, और अजय पांटा के रूप में हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


