-
Advertisement
Allegation: दृष्टिबाधित युवक के आरोप को जयराम ने बताया गंभीर, CM पर जमकर बरसे
लेखराज धरटा/शिमला। हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (LoP Jairam Thakur) ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि (Job)नौकरी की मांग को लेकर सीएम से मिले दृष्टिबाधित युवक (Blind Youth) के आरोप बहुत गंभीर हैं। सीएम का इस तरह की बात करना शर्मनाक है। ग़ौरतलब है कि नौकरी मांग कर रहे दिव्यांग युवा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिले थे। उनसे मिलने वाले रोहड़ू निवासी लकी (Rohru Resident Lucky) का आरोप है कि सीएम ने उनसे सवाल किया कि आप तो दृष्टिहीन हैं, आपको दिखाई नहीं देता। आप क्या करेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस तरह की बात करना संवेदनहीनता (Insensitiveness) है। दिव्यांगजन देश-दुनिया में एक से बढ़कर एक काम कर रहे हैं। खेलों से लेकर विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नाम कर रहे हैं। ऐसे में इस तरह के बेतुके सवाल का कोई औचित्य नहीं हैं।
आरोप: इनसे भी किया था बेतुका सवाल
जयराम ने कहा कि पिछले हफ़्ते जेओए आईटी (JOAIT) का रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे युवाओं से मुलाक़ात के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि आप कैबिनेट मंत्रियों (Cabinet Ministers) को मनाइए। कुछ मंत्री हैं, जो रिजल्ट नहीं जारी कर रहे हैं। अब एक दिव्यांग युवक ने सीएम पर इस तरह के ग़ैर ज़िम्मेदाराना तरीक़े से सवाल करने का आरोप लगाया है। यह दुःखद है।
यह भी पढ़े:Politics: शिक्षा-स्वास्थ्य की बदहाली को लेकर जयराम ने सुक्खू सरकार को घेरा
सरकार को गंभीर होना चाहिए
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार किसी भी मामले में गंभीर (Serious) नहीं है। इसीलिए प्रदेश का हर वर्ग सरकार के ख़िलाफ़ सड़क पर है। लेकिन सरकार को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ रहा है। सरकार सिर्फ़ झूठ के सहारे काम चलाना चाह रही हैं। अब ऐसा नहीं होगा। सरकार को अपने वादे पूरे करने पड़ेंगे। विकास के कामों को रफ़्तार देनी पड़ेगी।

