-
Advertisement
Budget session Live:अली खड्ड पेयजल योजना विवाद को लेकर सदन से विपक्ष का वॉकआउट
Himachal vidhansabha Budget session: हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरु होने के कुछ देर बाद केविपक्ष ने सदन में बिलासपुर और सोलन की सीमा पर अली खड्ड की विवादित उठाऊ पेयजल योजना का मामला उठाया जिस पर सदन में काफ़ी हंगामा हुआ। विपक्षी बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर के तहत सदन में मामला उठाया और सरकार से उत्पन्न स्थिति पर जवाब मांगा। सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने नारेबाज़ी करते हुए सदन से वॉक आउट किया।
डकैती का मामला भी दर्ज किया
बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती (BJP MLA Satpal Satti) ने कहा कि हिमाचल में कानून व्यवस्था की हालात खराब हो गई है।यदि कोई इसके खिलाफ़ आवाज़ उठाता है तो उस पर मुकदमे बनाए जाते हैं। उठाऊ पेयजल योजना का विरोध कर लोगों के साथ जब भाजपा विधायक खड़े हुए तो अन्य लोगों के साथ पुलिस ने उनपर लाठी चार्ज किया जिसमें विधायक की दो उंगलियां टूट गई हैं और उल्टा पुलिस ने उन पर ही डकैती का मामला भी दर्ज कर दिया।
इससे पहले जब विपक्ष के विधायक विधानसभा पहुंचे तो उन्होंने जोरदार नारेबाजी की। विपक्षी सदस्य बिलासपुर के अली खड्ड पर बनने वाली पेयजल योजना के विऱोध कर रहे लोगों के साथ विधायक रणधीर शर्मा को पुलिस की कार्रवाई के दौरान चोट लगने का विरोध कर रहे थे। आज सदन में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू अनुपूरक बजट रखेंगे।
