-
Advertisement
आम परिवार से हैं सीएम सुक्खू समझते हैं आम आदमी का दर्द
कांगड़ा: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)की 24 मई को ढ़लियार में रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली में 12 हजार से अधिक कार्यकर्ता एवं आम जनता मौजूद होगी। यह बात बुधवार को सीएम की रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma) ने कही। उन्होंने कहा कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। आम परिवार से सीएम पद पर पहुंचे सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक आम व्यक्ति का दर्द समझते हैं, इसलिए उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, इंदिरा गांधी प्यारी बहन सुख सम्मान निधि, अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के लिए सुख आश्रय योजना, एकल नारी के लिए 3 लाख रूपए अनुदान सहित किसानों, पशुपालकों एवं बागवानों आदि के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक मिल रहा है। डॉ. राजेश शर्मा ने इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सीएम की रैली (CM’s rally)के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिए। इस अवसर पर डॉ. राजेश शर्मा के साथ ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

डॉ. राजेश शर्मा ने चुनाव प्रचार अभियान भी रखा जारी
आगामी लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections) के मद्देनजर डॉ. राजेश शर्मा ने बुधवार को चुनाव प्रचार अभियान को भी जारी रखा। उन्होंने कांगड़ा-चंबा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विभिन्न नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान का आग्रह किया। डॉ. राजेश शर्मा ने कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए रानीताल, दौलतपुर व समेला आदि क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में गुलेर, हरिपुर, बनखंडी, नौशहरा व जलंधरलाहड़ आदि क्षेत्रों में लोगों से जनसंपर्क कर कांग्रेस की जनहितेशी नीतियों से अवगत करवाया।

