-
Advertisement
Nomination: हिमाचल में इन दिग्गजों ने भरा नामांकन, शिमला में सुल्तानपुरी की रैली में माकपा
Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में आज कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवारों ने नामांकन (Nomination) दाखिल किए। शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस व बीजेपी के उम्मीदवारों ने पर्चे भरे जबकि हमीरपुर से बीजेपी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। कांगड़ा संसदीय सीट से केहर सिंह आजाद ने भी नामांकन भरा। शिमला से कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी ने सीएम सुखविंदर सिंह और पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में नामांकन भरा। इसके बाद रैली का आयोजन किया गया। इंडी गठबंधन के चलते विनोद सुल्तानपुरी के नामांकन में CPIM साथ रह कर चुनावी रैली को नया मोड़ दिया। ये पहली बार है जब कांग्रेस के झंडे और CPIM के लाल झंडे के साथ विनोद सुल्तानपुरी की रैली ने आयोजन स्थल तक गठबंधन की ताकत दिखाई।
जयराम ठाकुर का मैथमेटिक्स कमजोर है
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस के चारों संसदीय सीटों पर प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर लिए हैं। ये चुनाव साधारण चुनाव नहीं है, लोकतंत्र के भविष्य को तय करने का चुनाव है। हिमाचल में जिस तरह से एक चुनी हुई सरकार को धन बल के साथ गिराने की बीजेपी ने कोशिश की उसका जवाब राज्य की जनता देगी। पूरे राज्य में घूमने के बाद में दावे से कह सकता हूं। जनता कांग्रेस को चारो लोकसभा सीट के साथ 6 उपचुनाव भी जीता कर बीजेपी के मंसूबों को करारा जवाब देगी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) का मैथमेटिक्स कमजोर है उनको मैथमेटिक्स में निपुणता हासिल करने जरूरत है।

अभी लड़ाई शुरू हुई है: सुल्तानपुरी
इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी (Vinod Sultanpuri) ने कहा कि अभी लड़ाई शुरू हुई है उन्होंने कभी मेहनत करते हुए के बीच जाना है और जनता के दिल को जितना है। सुल्तानपुरी कहा कि उनके पक्ष में जनता का रिस्पांस बेहद अच्छा है। इस दौरान सुरेश कश्यप के जीत के दावे पर सुल्तानपुरी हमला बोला कि कुछ बातें खुद कहने से अच्छा जनता से पूछ लेनी चाहिए।

चारों सीटें जीत कर पीएम की झोली में डालेंगे
शिमला में आज बीजेपी के प्रत्याशी सुरेश कश्यप (Suresh Kashyap) ने नामांकन दाखिल किया और अपनी जीत के साथ प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों को पीएम मोदी की झोली में डालने का दावा किया है। उन्होंने कहा केंद्र में मोदी सरकार के 10 साल के अभूतपूर्व काम किया है। हिमाचल में सुखविंदर सिह सरकार की नाकामियां रही है। हिमाचल की हर सीट पीएम मोदी और भाजपा की झोली में जायेगी।

मेडिकल कॉलेज शुद्ध तौर पर बीजेपी की देन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर पांचवीं बार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। हमीरपुर डीसी कार्यालय परिसर में दोपहर बारह बजे पहुंचे अनुराग ठाकुर का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल (Former CM Prem Kumar Dhumal) और आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर नामांकन भरने के बाद अनुराग ठाकुर ने पांचवीं बार जीत का दावा किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकाल में चालीस साल तक ट्रेन ऊना नहीं पहुंची लेकिन बीजेपी ने अंब इंदौरा तक काम पूरा करवाया और इलेक्ट्रिक ट्रेन तक चलवा दी। सीएम सुक्खू के मेडिकल कॉलेज पर दिए बयानों पर जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज शुद्ध तौर पर बीजेपी की देन है और 2015 में बीजेपी की सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा के साथ मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था। कांग्रेस ने ना तो एम्स और ना ही मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन दी।
यह भी पढ़े:Lok Sabha Election 2024 Phase 4 : 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान जारी
नामांकन से पहले मार्कंडेय की रैली
लाहुल स्पीति विधानसभा उपचुनाव के लिए तीसरा नामांकन डॉ. रामलाल मार्कंडेय (Dr. Ramlal Markandey) ने बतौर निर्दलीय भरा। नामांकन से पहले मार्कंडेय ने केलांग के दुर्गा माता मंदिर से पुलिस मैदान तक समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन के बाद पुलिस मैदान केलांग में मार्कंडेय दोनों पार्टियों पर जमकर बरसें। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां डेढ़ महीने तक टिकट को लेकर ठगते रहे। इसलिए वे आज निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।
राकेश कालिया ने भी भरा नामांकन
कांग्रेस की ओर से आज गगरेट विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी राकेश कालिया (Rakesh Kalia) ने भी नामांकन भरा। उनके साथ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री मौजूद रहे। नामांकन से पहले जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।

