-
Advertisement
चंडीगढ़- मनाली फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: टेंपो से स्कूटी की टक्कर, दो लोगों की मौ#त
Himachal Accident: बिलासपुर में स्वारघाट के समीपवर्ती चंडीगढ- मनाली फोरलेन पर गरामोडा टोल प्लाजा के समीप एक भयानक एक्सीडेंट हुआ है। यहां पर एक टेंपो एक्टिवा स्कूटी से टकरा गया। इस हादसे में स्कूटी पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि स्कूटी पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। मौके पर एसडीएम धर्मपाल और उपाध्यक्ष जिला परिषद मानसिंह धीमान पहुंचे और राहत कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है।
दो लोगों की मौके पर मौत
मृतकों की पहचान रफी मोहम्मद निवासी जकातखाना जिला बिलासपुर और सुनील कुमार जिला हमीरपुर के रूप हुई है। दोनों रेल लाइन का निर्माण कर रही कंपनी के क्रेशर पर कार्यरत थे। मौके पर एसडीएम धर्मपाल ने बताया कि वह टोल प्लाजा से गुजर रहे थे कि यहां पर एक एक्सीडेंट देखा और इसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई पुलिस को मौके पर बुलाया गया है आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के पर पहुंची। शवों को एनएचएआई की एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया।
सुभाष चंदेल
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

