-
Advertisement
हमीरपुर के निजी होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, पंजाब की तीन महिलाएं रेस्क्यू
Hamirpur Sex Racket : हमीरपुर के अंतर्गत टियाले दा घट्ट क्षेत्र में शिमला-मटौर नेशनल हाईवे के साथ लगते जिला स्थित निजी होटल में पुलिस थाना सदर की टीम ने छापेमारी कर देह व्यापार के एक मामले का खुलासा किया है। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह राणा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया। पुलिस ने उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेजा है ,जहां पर मेडिकल टेस्ट किए जाएंगे। पुलिस को लंबे समय से इस होटल में संदिग्ध गतिविधियों के संचालन की सूचनाएं मिल रही थीं।
योजनाबद्ध तरीके से होटल में दी दबिश
जानकारी मिलने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से होटल में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पंजाब की तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया है। इसके बाद तीनों महिलाओं का मेडिकल परीक्षण करवाया गया और उन्हें उपमंडलाधिकारी हमीरपुर के समक्ष पेश कर बयान दर्ज किए गए। आगे की प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को वन स्टॉप सेंटर हमीरपुर में रखा गया है, जहां उनकी सुरक्षा और काउंसलिंग सुनिश्चित की जा रही है। मामले में होटल के संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार होटल का उपयोग लंबे समय से इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा था और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही
वहीं डीएसपी हमीरपुर राजेश उपाध्याय ने बताया कि पंजाब की तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है वह पहले भी इस होटल में आ चुकी है। उन्होंने बताया कि तीनों महिलाओं और संचालक के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 4,5,6 के तहत मामला दर्ज किया है। राजेश उपाध्याय ने बताया कि जिला हमीरपुर में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और क्षेत्र में इस तरह के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
अशोक राणा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

