-
Advertisement
125 लोगों से भरी नाव #Ganga में पलटी: 15 बचाए गए, 5 की मौत; 100 लापता
भागलपुर। बिहार के भागलपुर (Bhagalpur) जिले में गुरुवार को उस वक्त बड़ा हादसा पेश आया जब 125 लोगों से भरी नाव बीच नदी में पलट गई। बतौर रिपोर्ट्स गंगा नदी (River Ganga) में पेश आया। अबतक इस हादसे में 5 लोगों की मरने (Death) की सूचना सामने आई है। इनके शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, 15 लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाकी 100 से अधिक लोग अबतक लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue operation) जारी है। वहीं, रेस्क्यू किए गए लोगों को गोपालपुर अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है।
नाव पर सवार लोगों में कई महिलाएं और बच्चे भी थे शामिल

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के नवगछिया के गोपालापुर तीन टंगा जहाज घाट के पास यह हादसा हुआ। नाव पर सवार लोगों में कई महिलाएं और बच्चे भी थे। नाव महतो बहियार घाट से रवाना हुई तब हालात सामान्य थे। जैसे ही नाव दर्शनियां धार में गई वहां के तेज बहाव में भंवर में फंस जाने के कारण नाव पलट गई। इसके बाद आनन-फानन में खेत में काम कर रहे मजदूरों ने कुछ लोगों की जान बचाई, जिसमें से 15 की हालत नाजुक है। मौके पर स्थानीय प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: फ्रांस के खिलाफ प्रोटेस्ट करने वाले #Congress_MLA पर एक्शन; 4 अवैध निर्माण ढहाए गए
लापता लोगों की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ की दो नावें लगी हुई हैं। एसडीआरएफ की टीम लगातार लापता लोगों की खोजबीन में जुटी है। डूबने वालों की खोजबीन युद्ध स्तर पर की जा रही है। स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। घटनास्थल पर भागलपुर के डीएम-एसपी सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जो नाव पलटी है, वह आकार में काफी बड़ी थी। इतनी बड़ी कि लोग इस पर ट्रैक्टर तक लादकर गंगा उस पार जाते थे।
