-
Advertisement
मैड़ी में शिव मंदिर के पुजारी ने लगाया फंदा, सराय के बरामदे में लटका मिला
ऊना। हिमाचल के ऊना जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मैड़ी (Madi) में एक पुजारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। यह पुजारी पुलिस थाना अंब के तहत मैड़ी स्थित शिव मंदिर (Shiv Temple) का पुजारी था और पिछले काफी सालों से मंदिर की देखभाल कर रहा था। मृतक पुजारी की पहचान 50 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र धर्म चंद नैहरियां पंचायत के बग्गा बरोटा गांव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना (Regional Hospital Una) भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पुजारी (Priest) मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिसके चलते वह दो.तीन दफा पहले भी कथित रूप से आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका था।
यह भी पढ़ें: कोरोना कर्फ्यू के बीच हिमाचल में पकड़ी नशे की सबसे बड़ी खेप, करोड़ों के गांजे के साथ 3 गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं मंदिर में पूजा करने गई थीं। इस दौरान उन्होंने पुजारी को मंदिर की सराय के बरामदे में फंदे से लटका देखा। पुजारी तौलिये का फंदा बनाकर उसके साथ लटका हुआ था। महिलाओं ने इसकी जानकारी पंचायत प्रधान को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे (DSP Amb Srishti Pandey) ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरांत मामले की जांच शुरू कर दी है।