-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/08/crime-report.jpg)
12वीं के छात्र ने लगाया फंदा, मछली पकड़ने गया बुजुर्ग नदी में गिरा, दोनों की गई जान
ज्वालामुखी/लड़भडोल। हिमाचल के कांगड़ा (Kangra) जिला में 12वीं कक्षा के छात्र (12th class student) ने जहां फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं मंडी जिला के लड़भड़ोल में मछली पकड़ने गए एक बुजुर्ग की पैर फिसलने से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पहला मामला कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी के भाटी बोहन में पेश आया। यहां एक नाबालिग लड़के ने दुप्पटे का फंदा लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। 17 वर्षीय किशोर भाटी बोहन का निवासी था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशोर 12वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। मामले की सूचना भाटी बोहन के प्रधान कपिल ने स्थानीय पुलिस (Police) को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयान कलमबद्ध किए। हालांकि मौत के असल कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया है। साथ ही पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक के पास से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट (Suicide note) नहीं मिला है, जिससे इस केस पर से पर्दा उठ सके। मृतक का एक बड़ा भाई व एक छोटी बहन भी है। उनके अनुसार मृतक ने कमरा बंद करने के बाद यहां फंदा लगाया। सुबह तक कमरा ना खुलने पर परिवार को घटना का पता चला। बताया जा रहा है किशोर के पिता दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 38 शव मिले, 54 थे सवार
वहीं दूसरा मामला जिला मंडी (Mandi) के लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर के भ्रां गांव में पेश आया है। यहां करीब 65-70 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति मछली (Fish) पकड़ने के लिए बिनवा खड्ड में गया था, जहां उसका पैर फिसलने से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ऊटपुर पंचायत के प्रधान संजय चौहान ने पुलिस को सूचित किया, जिसके तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर रवाना हुई। मृतक व्यक्ति की पहचान बीरी सिंह जिनकी आयु करीब 65 से 70 वर्ष के बीच बताई जा रही हैए हर रोज बिनवा खड्ड में मछली पकड़ने के लिए जाता था। मछली बेच कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। आज भी वह मछली पकड़ने गया था और हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group