-
Advertisement
सुंदरनगर : NH 21 पर ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार घायल
सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और वाहन चालकों की लापरवाही के कारण हादसों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में मंडी जिला के सुंदरनगर (Sundernagar) में नेशनल हाईवे 21 पर एक तेज रफ्तार बाइक की ट्रैक्टर के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे (Accident) में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से सिविल हस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, मौके पर पहुंचकर पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: Kinnaur में बड़ा हादसा : खाई में गिरी Car, चार की मौत, तीन की हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सुंदरनगर में नेशनल हाईवे 21 (NH 21) पर पोल्ट्री फॉर्म के समीप एक ट्रैक्टर (एचपी 31ए 6591) ने जैसे ही सड़क पर आने की कोशिश की तो उसी दौरान भोजपुर बाजार की तरफ से ललित नगर की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार (एचपी 31बी 5558) बाइक सवार की टक्कर ट्रैक्टर के साथ हो गई। हादसे में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया और साथ लगती नाली में जा घुसा। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को नाली से निकालकर सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, मौके पर पहुंचकर सुंदरनगर थाना पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर गुरुबचन सिंह ने की है।


