-
Advertisement
महिला का आरोप: सास-ससुर दहेज के लिए करते हैं मारपीट, पति जबरदस्ती करता है रेप
Last Updated on August 30, 2021 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला राजधानी शिमला (Shimla) से सामने आया है। यहां शादी के कुछ माह बाद ही सास-ससुर अपनी बहू को दहेज के लिए तंग (Dowry Harassment) करने लगे हैं। यहीं महिला ने अपने पति पर भी जबदस्ती शारीरिक संबंध (Forcibly Having Sex) बनाने के आरोप जड़े हैं। महिला ने पंजाब के पटियाला थाना में सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और पति पर उसके साथ जबरस्ती करने की शिकायत (Complaint) दर्ज करवाई है। वहीं पटियाला थाना ने इस एफआईआर (FIR) को शिमला पुलिस को भेजा है। पुलिस ने सदर थाना में जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपनी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसका ससुराल पटियाला जिला के तेल्हापुरा में है। उसके ससुराल के लोग कई वर्षों से शिमला के लक्कड़ बाजार में रह रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादी का झांसा देकर महिला से चार साल करता रहा दुष्कर्म, अब शादी से मुकरा
महिला ने बताया कि उसकी शादी अक्टूबर 2020 में पटियाला निवासी व्यक्ति के साथ हुई। शादी (Marriage) के बाद वह अपने पति और सास-ससुर के साथ शिमला के लक्कड़ बाजार में रह रही है। महिला ने बताया कि शादी के बाद अकसर पति उसकी बिना अनुमति के ही जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है। वहीं सास व ससुर ने उसे दहेज के लिए पीटना शुरू कर दिया। दहेज की मांग पूरी ना करने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे आए दिन प्रताडि़त करते थे। शिमला पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति समेत सास.ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…