-
Advertisement
अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार
हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Actor Dilip Kumar) का निधन हो गया। सांस की तकलीफ के चलते उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था,वहीं पर 98 वर्षीय ट्रेजेडी किंग ने अंतिम सांस ली। उनकी अभिनेत्री पत्नी सायरा बानो उनकी आखिरी सांस तक साथ रहीं। दिलीप कुमार के फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया, जिसे चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक निकाल दिया था और पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन उनकी तबीयत दोबारा बिगडी तो उन्हें 29 जून को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। आज सुबह 7.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
Dilip Kumar Ji will be remembered as a cinematic legend. He was blessed with unparalleled brilliance, due to which audiences across generations were enthralled. His passing away is a loss to our cultural world. Condolences to his family, friends and innumerable admirers. RIP.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 7, 2021
