-
Advertisement
इस एक्टर ने इतने शानदार तरीके से निभाया रोल, गांधी का भूत मानने लगे थे लोग
फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता है, जिन्होंने पर्दे पर महात्मा गांधी का रोल निभाया है। इन्हीं एक्टर्स में से कुछ एक्टर्स को सम्मानित भी किया गया है। सर बेन किंग्सले (Ben Kinngsley) द्वारा निभाए गए महात्मा गांधी के रोल को आज भी याद किया जाता है। लोग उनको आज भी उनके महात्मा गांधी स्वरूप के लिए याद करते हैं।
ये भी पढ़ें-आलिया भट्ट की नई लुक आई सामने, जल्द रिलीज होगी उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म
जानकारी के अनुसार, जब सर बेन महात्मा गांधी के रोल की शूटिंग कर रहे थे, तब भी स्थानीय लोग उनके लुक से इतने भ्रमित थे कि कई लोगों ने उन्हें महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) का भूत मान लिया था। महात्मा गांधी की ये फिल्म गांधी साल 1982 में रिलीज हुई थी, जिसके निर्देशक रिचर्ड एटनबरो थे।
जीते कई ऑस्कर अवॉर्ड
बता दें कि इस फिल्म को पूरी दुनिया में काफी पसंद किया गया। इस फिल्म के लिए सर बेन किंग्सले ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर अवॉर्ड भी जीता। इतना ही नहीं इस अवॉर्ड के साथ इस फिल्म ने आठ और ऑस्कर अवॉर्ड भी जीते।
पहली नजर में आए पसंद
रिचर्ड एटनबरो का कहना है कि बेन की महात्मा गांधी से शारीरिक समानता एक पूर्वापेक्षा थी। मेरे मन में पांच साल तक बेन किंग्सले थे, जब से मैंने उन्हें पहली बार देखा था, तभी से वो मेरे दिमाग में महात्मा गांधी के रोल में फिट हो गए।
लोग समझते थे भूत
सर बेन किंग्सले ने बताया कि जब भारत में फिल्म की शूटिंग करते थे तो स्थानीय लोग अक्सर शूटिंग देखने के लिए इकट्ठा हो जाते थे। इन लोगों में से कुछ लोग तो उन्हें देखकर डर जाते थे। उन्हें लगता था कि वे महात्मा गांधी का भूत हैं।
रोल के लिए की कड़ी मेहनत
अपने रोल को बेहतर बनाने के लिए बेन किंग्सले ने गांधी के तौर-तरीकों और चाल को अपनाने के लिए फुटेज का अध्ययन किया, वजन कम किया और योग का अभ्यास किया। इसके अलावा उन्होंने महात्मा गांधी की तरह धागे को स्पिन करना भी सीखा।
