-
Advertisement
एक्ट्रेस अदा शर्मा को भाया सुशांत सिंह राजपूत का ‘’सुसाइड वाला फ्लैट’’
नई दिल्ली। फिल्म ‘’द केरला स्टोरी’’ (The Kerala Story) से लाइमलाइट में आईं एक्ट्रेस अदा शर्मा (Actress Adah Sharma) को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का वही फ्लैट भा गया है, जिसमें सुशांत ने सुसाइड (Suicide) किया था। खबर है कि सुशांत की आत्महत्या के बाद से यह फ्लैट किसी ने न तो किराए पर लिया और न ही किसी ने इसे खरीदा।
एक्ट्रेस अदा शर्मा की टीम ने अभी इस डील की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर इस तरह कर रिपोर्ट हैं कि अदा फ्लैट को देखने गई थीं। अदा का कहना है कि जब भी डील पक्की होगी, सबसे पहले मीडिया को इसकी खबर देंगी। अदा की टीम का कहना है कि एक्ट्रेस वहां शिफ्ट कब होंगी, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
फ्लैट की हिस्ट्री जानकर मुंह मोड़ लेते थे लोग
मुंबई बेस्ड एक प्रॉपर्टी ब्रोकर रफीक मर्चेंट ने कुछ महीने पहले सुशांत (Late Actor Sushant Singh Rajput) के फ्लैट के कुछ वीडियोज और फोटोज शेयर किए थे। रफीक ने इसके साथ एक कैप्शन भी लिखा था- ‘इस फ्लैट को लेने वाला कोई किराएदार नहीं मिल रहा है। जब भी इसे कोई लेना चाहता है, तो इस फ्लैट की हिस्ट्री जानते ही मना कर देता है। लोग इस फ्लैट को लेने में डरते हैं।’
यह भी पढ़े:शाहरुख खान की ‘जवान’ देखने वालों को मिलेगा यह खास तोहफा!
4.51 लाख का किराया देते थे सुशांत
14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने इसी फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। सुशांत की डेथ के बाद से ये घर खाली पड़ा है। समन्दर किनारे अपार्टमेंट के इस फ्लैट में चार बड़े रूम हैं। इसमें एक बड़ा हॉल और एक ड्राइंग रूम है। सुशांत इस फ्लैट का हर महीने 4.51 लाख किराया देते थे।
