-
Advertisement

Russia-Ukraine War: भारतीयों को यूक्रेन की राजधानी कीव छोड़ने की एडवाइजरी जारी, यह है बड़ी वजह
नई दिल्ली। रूस (Russia) और यूक्रेन जंग के बीच फंसे भारतीयों को जल्द से जल्द कीव को छोड़ने की एडवाइजरी जारी हुई है। रूसी सेना के एक बड़े काफिल के शहर की ओर बढ़ने की खबर के बाद यह एडवाइजरी भारतीय दूतावास (Indian Embassy) की ओर से जारी की गई है। एडवाइजरी में यह कहा गया है कि भारतीय लोगों को जो भी साधन मिलता, वह उसके माध्यम से शहर को छोड़ दें। यूक्रेन (Ukraine) में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि 216 भारतीय नागरिकों को लेकर आठवीं उड़ान हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से नई दिल्ली (New Delhi) के लिए रवाना हुई है, जबकि 218 भारतीयों को लेकर नौवीं उड़ान ने रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine:कीव पर कब्जे के लिए बढ़ रहा रूसी सेना का 64 किमी लंबा काफिला
Second Advisory to all Indian Nationals/Students in Ukraine as on 28 February 2022.@MEAIndia @PIB_India @PIBHindi @DDNational @DDNewslive pic.twitter.com/lm5zT4HdlZ
— India in Ukraine (@IndiainUkraine) February 28, 2022
अब वायुसेना की ली जाएगी मदद
अब पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narender Modi ) ने भारतीय वायुसेना से यूक्रेन में फंसे भारतीयों के एयरलिफ्ट अभियान से जुड़ने के लिए कहा है। वायुसेना ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) में शामिल हो सकती है। एयरलिफ्ट के लिए वायुसेना सी-17 विमान का इस्तेमाल कर सकती है।
फिलीपींस से काबुल तक संजीवनी बना सी-17 ग्लोबमास्टर
सी-17 ग्लोबमास्टर ने अफगानिस्तान में अशांति के दौरान 640 लोगों को लेकर उड़ान भरी थी। भारतीय वायुसेना ने सी-17 ग्लोबमास्टर विमान (C-17 Globemaster aircraft) से भारतीयों को काबुल से दो बार एयरलिफ्ट किया था। भारत के पास 11 सी-17 ग्लोबमास्टर विमान हैं। इस विमान का बाहरी ढांचा इतना मजबूत है कि इस पर राइफल और छोटे हथियारों की फायरिंग का कोई असर नहीं होता है।
स्पाइसजेट के विमान भी भरेंगे उड़ान
स्पाइसजेट यूक्रेन (SpiceJet Ukraine) में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए स्पाइसजेट का विमान आज स्लोवाकिया के कोसिसे जाएगा। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू इसकी निगरानी के लिए भारत सरकार के विशेष दूत के रूप में कोसिसे जा रहे हैं।
छात्रों के परिवार बनाएं रखें हौसला, जल्द घर लौटेंगे सभी
शिमला। भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पंजाब के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना (Avinash Rai Khanna) ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए सभी प्रयास कर रही है। रोमानियाई सीमाओं तक पहुंचने वाले छात्रों के साथ यहां पहले से ही 5 उड़ानें उतर चुकी हैं। पोलैंड और स्लोवेकिया की सीमाओं में भी सुविधाएं बनाई जा रही हैं। खन्ना ने बताया कि मंत्री हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, क्रिएन रिजेजू, जनरल वीके सिंह व्यक्तिगत रूप से निकासी और एयरलिफ्टिंग (Airlifting) प्रक्रिया की निगरानी के लिए वहां जा रहे हैं। इस मौके पर यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिवारों को खन्ना ने अपील की कि वे हौसला बनाए रखें। भारत सरकार निरंतर अपने लोगों को यूक्रेन से निकालने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के साथ-साथ भाजपा का हर नेता व कार्यकर्ता यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिवारों के साथ खड़ा है। खन्ना ने कहा की निसंदेह जल्द ही भारत सरकार यूक्रेन में फंसे छात्रों को वहां से सकुशल निकाल लेगी।