-
Advertisement
#Corona से जंग जीत काम पर लौटे Jai Ram, पहले ही दिन वर्किंग मोड में
शिमला। करीब 2 हफ्ते तक कोरोना (#Corona) से लड़कर व कोरोना से जंग जीत कर सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) काम पर लौट आए हैं। पहले ही दिन सचिवालय में सीएम ने कोविड-19 (Covid-19) को लेकर अधिकारियों से बैठक की और सर्दी के मौसम में कोरोना के मामले ज्यादा ना बढ़े इसके लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में अब पहले के मुकाबले कोरोना के मामलों में कमी आई है। हिमाचल प्रदेश में भी यह आंकड़ा दिन प्रतिदिन नीचे आ रहा है। साथ ही प्रदेश में रिकवरी रेट भी बहुत अच्छा है, लेकिन फिर भी हमें अभी भी एहतियात बरतने की जरूरत है।
हिमाचल में तीसरे दल का नहीं कोई जनाधार
पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत (Dr. Rajan Sushant) की पार्टी को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि हिमाचल में इससे पहले भी कई पार्टियां आईं और चली गईं। इसलिए हिमाचल प्रदेश में तीसरे दल का कोई जनाधार नहीं रहा है, ना ही आगे होगा। बाकी डॉ. राजन सुशांत के बारे में प्रदेश की जनता भली भांति जानती है। हिमाचल को लेकर उद्धव ठाकरे के ट्वीट पर सीएम जयराम ठाकुर ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है, ऐसे में उद्धव ठाकरे का यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।


