-
Advertisement
शिमला से पहली बार शुरू होंगी धर्मशाला और कुल्लू के लिए हवाई सेवाएं
शिमला। अब धर्मशाला और कुल्लू (Dharamshala and Kullu) के लिए शिमला से हवाई सेवाएं शुरू होने वाली हैं। यह सेवाएं इन जिलों के लिए पहली बार ही शुरू होंगी। इससे पहले केवल हैली टैक्सी सुविधा ही उपलब्ध थी। ये हवाई सेवाएं (air services) छह सितंबर से शुरू होंगी। इस पर करीबन सौ करोड़ खर्च हुआ और अब जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे के विस्तारीकरण का फैसला लिया गया है। शिमला से दिल्ली के लिए भी ढाई साल बाद हवाई जहाज उडे़ंगे।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: अब कम किराए पर भी हवाई यात्रा कर सकेंगे सैलानी, ये है प्लान
मुख्य सचिव आरडी धीमान (Chief Secretary RD Dhiman) की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य सचिवालय से एलायंस एयर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (video conferencing) से एक समीक्षा बैठक में यह फैसला हुआ है। धर्मशाला और कुल्लू के लिए सरकार 50 फीसदी सीटों का खर्च उठाएगी। इनमें अधिकारी भी सरकारी कामकाज के चलते सैर करेंगे। बैठक में एलायंस एयर के सीईओ विनीत सूद (Alliance Air CEO Vineet Sood) ने फ्लाइट ऑपरेशन शुरू करने की जानकारी दी। इसमें कई निर्णय लिए गए। सूद ने जानकारी दी कि एलायंस एयर ने एक ब्रांड न्यू फील्ड विंग एयरक्राफ्ट एटीआर-42 खरीदा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

