-
Advertisement
आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म, कपूर और भट्ट परिवार में खुशी की लहर
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। आलिया भट्ट आज सुबह ही डिलीवरी के लिए रिलायंस अस्पताल आई थी। रणबीर कपूर और आलिया के पेरेंट्स बनने पर पूरा कपूर और भट्ट परिवार काफी खुश है।
यह भी पढ़ें- राखी सावंत ने शर्लिन के खिलाफ FIR करवाई दर्ज, लगाए कई गंभीर आरोप
बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर की इसी साल अप्रैल में शादी हुई थी। वहीं, जून में आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। आलिया जल्द ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ लीड रोल में रणवीर सिंह नजर आएंगे।
