-
Advertisement
अहमदाबाद विमान हादसे में सभी यात्रियों की मौ#त, फ्लाइट में 242 लोग थे सवार
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें सवार सभी 242 लोगों की मौ#त हो गई है। गुजरात पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि विमान दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि चूंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, इसलिए “कुछ स्थानीय लोग भी मारे गए होंगे। विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सवार थे।
The tragedy in Ahmedabad has stunned and saddened us. It is heartbreaking beyond words. In this sad hour, my thoughts are with everyone affected by it. Have been in touch with Ministers and authorities who are working to assist those affected.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 12, 2025

एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। हादसे की जगह से मिले ज्यादातर श#व इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।
Air India confirms that flight AI171, from Ahmedabad to London Gatwick, was involved in an accident today after take-off.
The flight, which departed from Ahmedabad at 1338 hrs, was carrying 242 passengers and crew members on board the Boeing 787-8 aircraft. Of these, 169 are…
— Air India (@airindia) June 12, 2025
प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं।विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान बेहद नीची उड़ान भर रहा था और सीधे पांच मंजिला इमारतों से टकराया, जिससे उन इमारतों में आग लग गई। हादसे से आसपास की कई इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

