-
Advertisement
Amit Shah: राज्य सरकार ने संस्थानों पर लगाए ताले, POK हम लेकर रहेंगे
Amit Shah In Una: ऊना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। जिला ऊना के अंब (Amb) में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने हिमाचल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस (Congress) की राज्य सरकार ने संस्थानों पर ताले लगा दिए। केंद्र से आपदा राहत राशि भेजी गई, लेकिन सारा पैसा सरकार बचाने के लिए खर्च कर दिया।
राहुल बाबा हम बीजेपी वाले, एटम बम से नहीं डरते
कांग्रेस के नेता हमें कहते हैं कि POK की बात मत करिए, पाकिस्तान (Pakistan) के पास एटम बम है। मैं आज देवभूमि से कहता हूं – राहुल बाबा हम बीजेपी वाले हैं, एटम बम से नहीं डरते। मैं डंके की चोट पर कहता हूं – पीओके भारत का है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे।

सातवें चरण वालों पर 400 पार की जिम्मेदारी
उन्होंने आगे कहा कि 5 चरण का मतदान पूरा हो चुका है, आज छठे चरण का मतदान (Voting) चल रहा है। 5 चरण में ही मोदी जी 310 पार कर गए हैं। अब छठे और सातवें में 400 पार कराकर मोदी जी को फिर से पीएम बनाना है। 400 पार की जिम्मेदारी सातवें चरण वालों पर है। हमारा तो 400 पार हो रहा है, लेकिन राहुल बाबा फिर एक बार 40 के नीचे सिमट रहे हैं।
यह भी पढ़े:Lok Sabha Election Phase-6 Voting: 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग जारी
दीया लेकर भी ढूंढोगे तो अनुराग जैसा सांसद नहीं मिलेगा
इस दौरान अमित शाह ने अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अगर आप दीया लेकर भी ढूंढोगे, तो भी अनुराग ठाकुर जैसा सांसद नहीं मिलेगा। इन्होंने ना केवल अपने क्षेत्र की चिंता की, बल्कि बीजेपी और बीजेपी की विचारधारा के साथ देशभर के युवाओं को लामबंद करने का काम किया है।
शिमला में छुट्टियां मनाने आते हैं राहुल बाबा और उनकी बहन
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (Rahul Gandhi And Priyanka Gandhi) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘राहुल बाबा और उनकी बहन शिमला में छुट्टियां मनाने तो आते हैं, लेकिन ये रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए। ये इसलिए नहीं गए, क्योंकि ये अपने वोट बैंक से डरते हैं। इस चुनाव में एक ओर हर 6 महीने में छुट्टी मनाने वाले राहुल बाबा हैं और दूसरी ओर 23 साल से दीपावली की भी छुट्टी लिए बगैर सेना के जवानों के साथ सरहद पर मिठाई खाने वाले नरेंद्र मोदी हैं।
